दुर्ग। जिले में आज से धान खरीदी सीजन 2024-25 की औपचारिक शुरुआत हो गई। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने चंदखुरी धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। हालांकि जिले के 102 में से सिर्फ 34 केंद्रों में खरीदी शुरू हो सकी, जबकि बाकी केंद्र सोसाइटी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण बंद हैं।पहले दिन लक्ष्य 6600 क्विंटल, सिर्फ 116 किसानों ने लिया टोकनदुर्ग जिले में 1 लाख 12 हजार किसान पंजीकृत, जिनमें से 1,11,000 किसानों का एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन पूरा।पहले दिन सिर्फ 116 किसानों ने टोकन लिया।प्रशासन ने 6600 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।पिछले वर्ष पहले दिन 1233 किसानों ने 60,000 क्विंटल धान बेचा था।इस बार कर्मचारियों की 13 दिनों से जारी हड़ताल और टोकन सिस्टम में दिक्कतों से खरीदी प्रभावित।जिले में कई सोसाइटियों में ताले लटक रहे हैं, जिनमें भिलाई की करंजा सोसाइटी प्रमुख है। स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।चंदखुरी में किसानों के धान से हुई खरीदी की शुरुआतचंदखुरी केंद्र में आज किसानों का धान सबसे पहले आया। खरीदी की शुरुआत किसान राजेंद्र चंद्राकर के धान से हुई।कार्यक्रम में शामिल रहे—सांसद विजय बघेलविधायक ललित चंद्राकारसंभागायुक्त सत्यनारायण राठौरकलेक्टर अभिजीत सिंहभाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारीअतिथियों ने किसानों का तिलक और माल्यार्पण कर सम्मान किया।कलेक्टर बोले— खरीदी के लिए सभी व्यवस्था पूरीमोइश्चर मीटरवजन मशीनताला-कांटाबारदानासहित सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक स्टाफ के जरिए खरीदी शुरू कर दी गई है।हालांकि टोकन सिस्टम के सक्रिय न होने से कुछ केंद्रों में दिक्कतें बनी हुई हैं।“भाजपा ने वादा निभाया” — सांसद विजय बघेलसांसद ने कहा कि सरकार ने जनता से किया वादा पूरा किया है—प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान3100 रुपये प्रति क्विंटल की दरपर खरीदी की घोषणा को लागू किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है:आज ही छत्तीसगढ़ सहकारिता एक्ट का निर्माण हुआ था।भगवान बिरसा मुंडा जयंती भी आज ही है।ऐसे शुभ दिन पर भगवान बलराम और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर खरीदी शुरू करना सौभाग्य की बात है।आगामी दिनों में सभी केंद्रों में खरीदी सुचारू होने की उम्मीदअधिकारियों का कहना है कि चंदखुरी से शुरू हुई प्रक्रिया आगामी दिनों में सभी केंद्रों पर सामान्य रूप से संचालित होगी।
पहले दिन लक्ष्य 6600 क्विंटल, सिर्फ 116 किसानों ने लिया टोकन
दुर्ग जिले में 1 लाख 12 हजार किसान पंजीकृत, जिनमें से 1,11,000 किसानों का एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन पूरा।
पहले दिन सिर्फ 116 किसानों ने टोकन लिया।
प्रशासन ने 6600 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।
पिछले वर्ष पहले दिन 1233 किसानों ने 60,000 क्विंटल धान बेचा था।
इस बार कर्मचारियों की 13 दिनों से जारी हड़ताल और टोकन सिस्टम में दिक्कतों से खरीदी प्रभावित।
जिले में कई सोसाइटियों में ताले लटक रहे हैं, जिनमें भिलाई की करंजा सोसाइटी प्रमुख है। स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।
चंदखुरी में किसानों के धान से हुई खरीदी की शुरुआत
चंदखुरी केंद्र में आज किसानों का धान सबसे पहले आया। खरीदी की शुरुआत किसान राजेंद्र चंद्राकर के धान से हुई।
कार्यक्रम में शामिल रहे—
सांसद विजय बघेल
विधायक ललित चंद्राकार
संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर
कलेक्टर अभिजीत सिंह
भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी
अतिथियों ने किसानों का तिलक और माल्यार्पण कर सम्मान किया।
कलेक्टर बोले— खरीदी के लिए सभी व्यवस्था पूरी
मोइश्चर मीटर
वजन मशीन
ताला-कांटा
बारदाना
सहित सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक स्टाफ के जरिए खरीदी शुरू कर दी गई है।
हालांकि टोकन सिस्टम के सक्रिय न होने से कुछ केंद्रों में दिक्कतें बनी हुई हैं।
“भाजपा ने वादा निभाया” — सांसद विजय बघेल
सांसद ने कहा कि सरकार ने जनता से किया वादा पूरा किया है—
प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान
3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर
पर खरीदी की घोषणा को लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है:
आज ही छत्तीसगढ़ सहकारिता एक्ट का निर्माण हुआ था।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती भी आज ही है।
ऐसे शुभ दिन पर भगवान बलराम और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर खरीदी शुरू करना सौभाग्य की बात है।
आगामी दिनों में सभी केंद्रों में खरीदी सुचारू होने की उम्मीद
अधिकारियों का कहना है कि चंदखुरी से शुरू हुई प्रक्रिया आगामी दिनों में सभी केंद्रों पर सामान्य रूप से संचालित होगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *