CG BREAKING : जल्द होगा साय कैबिनेट का विस्तार! ये 3 विधायक बन सकते हैं मंत्री

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार (expansion of sai cabinet) की चर्चा तेज हो गई है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले ही साय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और 3 मंत्री शपथ ले सकते हैं। 13 जनवरी से 15 के बीच विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं।


चर्चा में इन विधायकों के नाम सबसे आगे

expansion of sai cabinet साय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों से चर्चा भी हुई है। मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के बाद जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है उनमें प्रमुख रूप से अमर अग्रवाल, किरण सिंहदेव, धरम लाल कौशिक, गजेंद्र यादव, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, गोमती साय के नाम सामने आए हैं। हालाकि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इसको लेकर बोलने से बच रहे हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *