कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का भड़काऊ बयान, बीजेपी ने कहा- शांत फिजा में जहर घोल रही कांग्रेस

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया ​है। वीडियो में कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े कलेक्टर ऑफिस में तोड़फोड़ करने की बात कह रही हैं। इस भड़काऊ भाषण पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा ने लिखा- 'प्रदेश में कांग्रेस किस तरह लोगों को भड़का रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण में लोगों को कलेक्टर ऑफिस में तोड़-फोड़ करने के लिए उकसा रही है। 


भाजपा ने पूछा कि क्या यही कांग्रेस के संस्कार है, जो प्रदेश की शांत फिज़ा में जहर घोलने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और भी ऐसे बहुत सारे कुकृत्य कांग्रेस लगातार कर रही है। दरअसल, सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगेड़ ने एक प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ बयान दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 'हमें बाहर से नहीं आना है। कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करनी है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की शांत फिजा में जहर घोल रही है।'



वहीं विधायक उत्तरी जांगड़े के वीडियो पर मामले में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि मैंने उत्तरी जांगड़े की क्लिपिंग नहीं देखी है। क्लिपिंग सही नहीं होगी, क्योंकि वह ऐसी नेता नहीं है। BJP एक विशेष समुदाय को टार्गेट करती है। भाजपा एक-दूसरे को लड़ाने का माहौल बनाती है। 


बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुई थी तोड़फोड़ और आगजनी

बता दें कि जून-2024 में बलौदाबाजार जिले में हिंसक भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया था। सभा की शक्ल में एकत्रित हुई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया था। हालांकि इसके बाद पुलिस ने करीब दो सौ लोगों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया था। अब भी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी होती रहती है। सत्ताधारी भाजपा इस पूरे हिंसा और उत्पात के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार मानती है। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की वजह से बलौदाबाजार में कानून-वयवस्था बिगड़ी थी। कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव इसी हिंसा मामले में न्यायिक हिरासत में है। विधानसभा में भी यह मामला गूंजा था।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *