CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के 9 स्कूलों की मान्यता रद्द, आवेदन हुए खारिज, जानिए वजह

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों को मान्यता न मिलने से बड़ा झटका लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने राज्य के 184 स्कूलों में से केवल 175 को मान्यता प्रदान की है। शेष 9 स्कूलों के आवेदन को मानक पूरा न करने की वजह से अमान्य घोषित कर दिया गया।



माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रायपुर के 3 और प्रदेश के कुल 9 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। मंडल ने इसकी सूची जारी कर दी है। जिसमें बताया है कि मापदंड का पालन नहीं करने वाले स्कूलों को मान्यता नहीं दी है। इनमें दुर्ग और कवर्धा के 2-2, महासमुंद और कोरिया के 1-1 स्कूल के नाम शामिल है। मंडल सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 184 में से 175 स्कूलों को मान्यता दी गई है।



माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी मापदंड के अनुसार स्कूल की भूमि, भवन, संकाय, छात्रों की दर्ज संख्या अनुसार बैठक व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, प्रसाधन और शैक्षणिक स्टाफ होनी चाहिए। अन्य सुविधाओं में फर्नीचर, विद्युत, वित्तीय व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा आदि मापदंड होनी चाहिए।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *