कवर्धा के लोहारीडीह कांड पर IG की बड़ी कार्रवाई, पूरा थाना हुआ लाइन अटैच, एक ASI और महिला आरक्षक निलंबित...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारीडीह कांड को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने बड़ी कारवाई किया है। रेंगाखार थाना के सभी 23 स्टॉफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही झलमला थाना में पदस्थ एएसआई कुमार मंगलम और महिला आरक्षक अंकिता शर्मा को ग्रामीणों के साथ पिटाई के आरोप में निलंबित किया गया है। पुलिस की नई टीम अब मामले की जांच करेगी। रेंगाखार थाने में नए स्टॉफ की नियुक्ति की गई है।


अग्निकांड के बाद पुलिस ने आज पहली बार प्रेसवार्ता किया। आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि पिटाई और बीमारी से जो ज्यादा गंभीर हैं। ऐसे पांच आरोपियों को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में जांच अभी भी जारी है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई किया जाएगा। इधर लोहारीडीह मामले के घायलों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में 5 घायल भर्ती किए गए हैं।  


कांग्रेस ने किया प्रदेश बंद का आह्वान

कबीरधाम के लोहारीडीह की कई महिलाओं से मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक कल दुर्ग जेल जाएंगी। जेल में लोहारीडीह की महिलाओं का हाल-चाल जानेंगी। महिला आयोग की सचिव ने DG जेल को इस मामले को लेकर चिट्ठी लिखा है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस लोहारीडीह की घटना को लेकर साय सरकार पर हमलावर है। PCC चीफ दीपक बैज ने 21 सितंबर को प्रदेश बंद का आव्हान किया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *