भिलाई । वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर बैरागी मोहल्ला जीबी रोड के किनारे शहीदों की प्रतिमाओं का आधा अधूरा रंग रोगन कर कार्य छोड़ देने से कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है 2 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संस्था ने स्वयं के खर्चे से रंग रोगन कर अनावरण किए जाने की बातें कहीं है।वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर बैरागी मुल्लाजी रोड के किनारे कुछ महीनों से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के दाएं बाएं शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु की प्रतिमा को आधा अधूरा रंग रोगन कार्य कर उपेक्षित छोड़ दिया गया है। प्रतिमा परिसर के आसपास गंदगी का अंबार है। जाम नालियां हैं आसपास के लोगों द्वारा यहीं पर कचरा फेंका जाता है। निगम प्रशासन इसे देख कर भी अनदेखा कर रहा है। नगर निगम की लापरवाही से कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। इसे लेकर संस्था के अध्यक्ष सुमनशील ने अन्य पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के जोन 4 कार्यालय की जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में 2 दिनों के अंदर शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की प्रतिमा का रंग रोपण किए जाने की मांग की गई है। कार्य नहीं होने की स्थिति में 2 दिन के उपरांत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वयं के खर्चे से शहीदों की प्रतिमाओं का रंग रोपण और अनावरण किए जाने की बातें कही गई है। ज्ञापन की जानकारी कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के अध्यक्ष सुमनशील ने दी। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतिमाओं को उपेक्षित छोड़ दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है लगातार अनदेखी और उदासीनता की वजह से महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान हो रहा है।
भिलाई । वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर बैरागी मोहल्ला जीबी रोड के किनारे शहीदों की प्रतिमाओं का आधा अधूरा रंग रोगन कर कार्य छोड़ देने से कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है 2 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संस्था ने स्वयं के खर्चे से रंग रोगन कर अनावरण किए जाने की बातें कहीं है।
वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर बैरागी मुल्लाजी रोड के किनारे कुछ महीनों से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के दाएं बाएं शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु की प्रतिमा को आधा अधूरा रंग रोगन कार्य कर उपेक्षित छोड़ दिया गया है। प्रतिमा परिसर के आसपास गंदगी का अंबार है। जाम नालियां हैं आसपास के लोगों द्वारा यहीं पर कचरा फेंका जाता है।
निगम प्रशासन इसे देख कर भी अनदेखा कर रहा है। नगर निगम की लापरवाही से कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। इसे लेकर संस्था के अध्यक्ष सुमनशील ने अन्य पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के जोन 4 कार्यालय की जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है ।
ज्ञापन में 2 दिनों के अंदर शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की प्रतिमा का रंग रोपण किए जाने की मांग की गई है। कार्य नहीं होने की स्थिति में 2 दिन के उपरांत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वयं के खर्चे से शहीदों की प्रतिमाओं का रंग रोपण और अनावरण किए जाने की बातें कही गई है।
ज्ञापन की जानकारी कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के अध्यक्ष सुमनशील ने दी। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतिमाओं को उपेक्षित छोड़ दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है लगातार अनदेखी और उदासीनता की वजह से महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान हो रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *