मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले में डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए, इससे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. घनाराम बंछोर और स्व.गेंदलाल बंछोर के प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम दरबार मोखली में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा आयोजित डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. घनाराम बंछोर और स्व.गेंदलाल बंछोर के प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने दरबार मोखली में 46.88 लाख रुपये लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दरबार मोखली मेरे पड़ोसी गांव है। स्व गेंदलाल क्षेत्र के पहले वकील थे, गांधी जी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए। गेंदलाल जी छत्तर सिंग को तत्कालीन समय में जो पत्र लिखे है उसमें पूरा विवरण है। पाटन क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ है। अंग्रेजों के बनाये व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करना बड़ी बात है। 

डॉ. साहब का व्यक्तित्व बहुत विशाल था। डॉ खूबचंद बघेल का गीत है - गजब विटामिन भरे हुए हैं छत्तीसगढ़ के बासी मा। हमने बोरे बासी दिवस मनाकर उनके उस गीत और छत्तीसगढ़ के आहार को सम्मान दिया। आज देश में छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की संस्कृति से है, लघु वनोपज की खरीदी से है, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से है। देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ को लेकर सोच में परिवर्तन आया है। पहली बार हमने आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया ।

जिसमें देश और विदेश के कई नृत्य समूहों ने हिस्सा लिया। हमारा प्रयास छत्तीसगढ़ की प्राचीन, ऐतिहासिक, पौराणिक धरोहर को सामने लाने और सहेजने की है। यह वही परिवर्तन है जिसका सपना हमारे पुरखों ने देखा था कि हर छत्तीसगढ़िया में छत्तीसगढ़ियॉ होने का स्वाभिमान जागे। सभी जिलों में हम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति को महत्व देने का काम कर रहे हैं।


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *