मुर्गा चौक सेक्टर वन में चलाया गया अभियान, यातायात पुलिस के द्वारा वाहनों की गई चेकिंग, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

भिलाई । यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग को लेकर मुर्गा चौक सेक्टर वन में अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन कर वाहन चला रहे लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करवाने और सुरक्षित आवागमन देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में मुर्गा चौक सेक्टर वन में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहिया में बिना हेलमेट और चार पहिया में बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। अनेक वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश देकर छोड़ा गया। 

नियमों का उल्लंघन कर वाहन चला रहे वाहन चालक यातायात पुलिस के समक्ष भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी ली। वही पुलिस को चालानी कार्रवाई करता देख कई वाहन चालक दूर से ही अपने वाहनों को मोड़ कर वापस जाते भी नजर आए। अभियान की जानकारी यातायात पुलिस के निरीक्षक केबी नाग ने दी। 

बहरहाल वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन कराने यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा  यह अभियान सराहनीय है। वही निरंतर चलाए जा रहे अभियान के फलस्वरुप वाहन चालकों में भी नियमों को लेकर जागरूकता देखने को मिली है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *