कर्मचारियों की हड़ताल से निगम का कामकाज रहा ठप्प, जिसकी वजह से यहां अपने कार्यों को लेकर पहुंचे लोग भटकते रहे

भिलाई। नगर निगम के कर्मचारियों की रायपुर में आयोजित हड़ताल में शामिल होने की वजह से शुक्रवार को नगर निगम का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जिसकी वजह से यहां अपने कार्यों को लेकर पहुंचे लोग भटकते रहे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 7 जुलाई को प्रदेशव्यापी काम बंद हड़ताल रायपुर में आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने नगर निगम भिलाई के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे हैं। कर्मचारियों के रायपुर जाने की वजह से नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्य ठप रहा। सभी प्रमुख विभागों में ताले लटके देखे गए। 

अपने कार्यों को लेकर विभिन्न वार्डों से आए लोग भी इधर-उधर भटकते नजर आए। निगम के सभी प्रमुख विभाग बंद रहे। निगम के कर्मचारी नेताओं द्वारा केवल अत्यावश्यक सेवाओं को ही हड़ताल से मुक्त रखा गया है। निगम कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी नहीं होने की वजह से यहां आए लोग परेशान रहे। 

शनिवार को भी नगर निगम मुख्यालय में अवकाश रहेगा। अब सोमवार को ही निगम के प्रमुख विभागों में लगे ताले खुलेंगे तब जाकर लोगों के काम यहां निगम कर्मचारियों द्वारा किए जाएंगे।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *