भिलाई । भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं भिलाई के विकास के प्रति उनकी सोच के प्रभावित होकर आज कांग्रेस के 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि नव वर्ष से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान, सुरक्षा, प्रतिष्ठा बड़ी है।360 डिग्री देश का चौमुखी विकास हुआ है,प्रत्येक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आज देश का युवा वर्ग प्रभावित होकर कांग्रेस को छोड़ने में मजबूर हुआ है।राज्य में साढे 4 वर्षों से भ्रष्टाचार की सरकार से परेशान होकर नौजवान वर्ग भाजपा में प्रवेश करना चाहता है।उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एक जैसे अवैध कारोबार का प्रचलन राज्य में बड़ा है।जबकि भिलाई आईटीआई से लेकर आईआईटी तक बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाली, स्किल डेवलपमेंट बढ़ाने वाली संस्थाएं होने के बावजूद आज अवैध व्यापार, नशा एवं अवैध कारोबार की गिरफ्त में है।ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों को सत्तारूढ़ दल के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।कानून व्यवस्था मैं कार्य कर रहे थाना पुलिस स्वयं को असहाय महसूस कर रहे है। वहीं भाजपा में प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि भिलाई में जितने भी कार्य हुए हैं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के कार्यकाल कहां है,केवल कांग्रेस के विधायक फीता काटने का काम किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को केवल गुमराह कर कर कांग्रेस में लाते हैं और डमी बना कर छोड़ देते हैं,यही सब से परेशान होकर हम लोगों ने भाजपा का दामन थामा है,कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में भिलाई अपनी अब तक की सबसे दयनीय स्थिति से गुजर रहा है, जहां खुलेआम शहर में जुआं सहा चल रहा है। गली मोहल्ले में अवैध शराब बिक रही है, भिलाई में अपराध का स्तर इतना बढ़ गया है कि महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मिलाई की पहचान शिक्षाधानी के रूप में होती थी वहां के युवा आज जुआ सट्टा में बुरी तरह से लिप्त हो गये हैं।
भिलाई । भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं भिलाई के विकास के प्रति उनकी सोच के प्रभावित होकर आज कांग्रेस के 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि नव वर्ष से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान, सुरक्षा, प्रतिष्ठा बड़ी है।
360 डिग्री देश का चौमुखी विकास हुआ है,प्रत्येक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आज देश का युवा वर्ग प्रभावित होकर कांग्रेस को छोड़ने में मजबूर हुआ है।राज्य में साढे 4 वर्षों से भ्रष्टाचार की सरकार से परेशान होकर नौजवान वर्ग भाजपा में प्रवेश करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एक जैसे अवैध कारोबार का प्रचलन राज्य में बड़ा है।जबकि भिलाई आईटीआई से लेकर आईआईटी तक बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाली, स्किल डेवलपमेंट बढ़ाने वाली संस्थाएं होने के बावजूद आज अवैध व्यापार, नशा एवं अवैध कारोबार की गिरफ्त में है।ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों को सत्तारूढ़ दल के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।कानून व्यवस्था मैं कार्य कर रहे थाना पुलिस स्वयं को असहाय महसूस कर रहे है।
वहीं भाजपा में प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि भिलाई में जितने भी कार्य हुए हैं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के कार्यकाल कहां है,केवल कांग्रेस के विधायक फीता काटने का काम किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को केवल गुमराह कर कर कांग्रेस में लाते हैं और डमी बना कर छोड़ देते हैं,यही सब से परेशान होकर हम लोगों ने भाजपा का दामन थामा है,कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में भिलाई अपनी अब तक की सबसे दयनीय स्थिति से गुजर रहा है, जहां खुलेआम शहर में जुआं सहा चल रहा है।
गली मोहल्ले में अवैध शराब बिक रही है, भिलाई में अपराध का स्तर इतना बढ़ गया है कि महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मिलाई की पहचान शिक्षाधानी के रूप में होती थी वहां के युवा आज जुआ सट्टा में बुरी तरह से लिप्त हो गये हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *