साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ चुकी है। इसी कड़ी में माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत अब कांग्रेस पार्टी बूथ चलो अभियान कार्यक्रम कर रही है। इसके तहत कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन का बूथ चलो अभियान प्रभारी मंत्री टीएस सिंह देव को बनाया गया है। टी एस सिंह देव प्रोटोकॉल के अनुसार पाटन विधानसभा के कुम्हारी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स और बूथ चलो अभियान कार्यक्रम की महत्वता समझाएं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भिलाई नगर विधानसभा के खुर्सीपार पहुंची। कुमारी शैलजा ने भी कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ चलो अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है ।जिसमें प्रदेश के प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तय किया है। चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन के ढांचे को फिर से नया करना चाहते हैं जिसकी पहली कड़ी में संभागीय स्तर की बैठक में जिसमें छत्तीसगढ़ के पांच संभागों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। उनको ट्रेनिंग दी गई और एकजुट करने का मंत्र भी दिया गया। उसके बाद विधानसभा स्तर पर जोन और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली जा रही है। साथ ही ट्रेनिंग दी जा रही है।उन्हें ट्रेनिंग के बाद में मतदान केंद्र में जो कांग्रेस की इकाई है। जिसे हम बूथ मैनेजमेंट कहते हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभाओं में है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का और अध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी।छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर हाल में 2023 में 75 से ज्यादा सीटें जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ चुकी है। इसी कड़ी में माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत अब कांग्रेस पार्टी बूथ चलो अभियान कार्यक्रम कर रही है।
इसके तहत कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन का बूथ चलो अभियान प्रभारी मंत्री टीएस सिंह देव को बनाया गया है।
टी एस सिंह देव प्रोटोकॉल के अनुसार पाटन विधानसभा के कुम्हारी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स और बूथ चलो अभियान कार्यक्रम की महत्वता समझाएं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भिलाई नगर विधानसभा के खुर्सीपार पहुंची। कुमारी शैलजा ने भी कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।
उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ चलो अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है ।जिसमें प्रदेश के प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तय किया है। चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन के ढांचे को फिर से नया करना चाहते हैं
जिसकी पहली कड़ी में संभागीय स्तर की बैठक में जिसमें छत्तीसगढ़ के पांच संभागों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। उनको ट्रेनिंग दी गई और एकजुट करने का मंत्र भी दिया गया। उसके बाद विधानसभा स्तर पर जोन और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली जा रही है।
साथ ही ट्रेनिंग दी जा रही है।उन्हें ट्रेनिंग के बाद में मतदान केंद्र में जो कांग्रेस की इकाई है।
जिसे हम बूथ मैनेजमेंट कहते हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभाओं में है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का और अध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी।छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर हाल में 2023 में 75 से ज्यादा सीटें जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *