छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों की बैठक हुडको स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में आगामी 30 जून को काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। जिसकी जानकारी विद्युत विभाग के एमडी स्तर के अधिकारी को दे दी गई है।विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 30 जून को पूरे प्रदेश में काम बंद हड़ताल की जा रही है। अपनी लंबित मांगों को लेकर संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जिसके परिपेक्ष में हुडको में बैठक आयोजित की गई। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चुंबन लाल साहू ने कहा कि अपने हक और अधिकार को लेने के लिए हड़ताल आयोजित की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने जन घोषणापत्र में कहा था कि जितने भी आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा है उसको बंद कर नियमितीकरन किया जाएगा। जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जो हमारा प्रमुख मुद्दा है। विभाग में हमारा समायोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं उनका 15लाख रुपए तक बीमा होना चाहिए। हड़ताल और अपनी मांगों को लेकर चुम्मन लाल साहू ने जानकारी दी।बहरहाल 30 जून की हड़ताल को लेकर ठेका कर्मियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा दिया गया।
छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों की बैठक हुडको स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में आगामी 30 जून को काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
जिसकी जानकारी विद्युत विभाग के एमडी स्तर के अधिकारी को दे दी गई है।
विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 30 जून को पूरे प्रदेश में काम बंद हड़ताल की जा रही है।
अपनी लंबित मांगों को लेकर संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जिसके परिपेक्ष में हुडको में बैठक आयोजित की गई।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चुंबन लाल साहू ने कहा कि अपने हक और अधिकार को लेने के लिए हड़ताल आयोजित की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने जन घोषणापत्र में कहा था कि जितने भी आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा है उसको बंद कर नियमितीकरन किया जाएगा। जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जो हमारा प्रमुख मुद्दा है।
विभाग में हमारा समायोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं उनका 15लाख रुपए तक बीमा होना चाहिए। हड़ताल और अपनी मांगों को लेकर चुम्मन लाल साहू ने जानकारी दी।
बहरहाल 30 जून की हड़ताल को लेकर ठेका कर्मियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *