सुंदर नगर कम्युनिटी हॉल स्थित ग्राउंड में वैशाली नगर स्थित लोटस क्लासेस की संचालिका रोस् कोसे द्वारा महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहीं हैं। यहां इन्हें योग की विभिन्न विधाओं से अवगत कराया जा रहा है। योग को अपने जीवन में उतारने स्वस्थ और निरोगी रहने लोटस क्लासेस की संचालिका रोस् कोसे द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही योग के जरिए विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं। इस कार्य को रोज कोसे द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू किया गया। इसी के तहत सुंदर नगर स्थित कम्युनिटी हॉल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। यहां महिलाओं को योग की विभिन्न विधाओं से अवगत कराया गया साथ ही प्रतिदिन योग करने मार्गदर्शन भी दिया गया। स्वयं योग करने के साथ-साथ योग करने दूसरों को भी जागरूक करने प्रेरित किया गया। रोज कोसे द्वारा पटरीपार और टाउनशिप क्षेत्र में निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में घरेलू और कामकाजी महिलाएं शामिल हो रही हैं। निशुल्क योग शिविर के आयोजन की जानकारी रोज कोसे ने दी।गौरतलब है कि लोटस क्लासेस की संचालिका द्वारा वैशाली नगर स्थित अपने कार्यालय में योगा, डांस, म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका लाभ भी क्षेत्र के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में उठाया जा रहा है इस कार्य को उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी जारी रखे जाने की जानकारी दी है।
सुंदर नगर कम्युनिटी हॉल स्थित ग्राउंड में वैशाली नगर स्थित लोटस क्लासेस की संचालिका रोस् कोसे द्वारा महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहीं हैं। यहां इन्हें योग की विभिन्न विधाओं से अवगत कराया जा रहा है।
योग को अपने जीवन में उतारने स्वस्थ और निरोगी रहने लोटस क्लासेस की संचालिका रोस् कोसे द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही योग के जरिए विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं।
इस कार्य को रोज कोसे द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू किया गया। इसी के तहत सुंदर नगर स्थित कम्युनिटी हॉल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। यहां महिलाओं को योग की विभिन्न विधाओं से अवगत कराया गया साथ ही प्रतिदिन योग करने मार्गदर्शन भी दिया गया। स्वयं योग करने के साथ-साथ योग करने दूसरों को भी जागरूक करने प्रेरित किया गया। रोज कोसे द्वारा पटरीपार और टाउनशिप क्षेत्र में निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है।
जिसमें बड़ी संख्या में घरेलू और कामकाजी महिलाएं शामिल हो रही हैं। निशुल्क योग शिविर के आयोजन की जानकारी रोज कोसे ने दी।
गौरतलब है कि लोटस क्लासेस की संचालिका द्वारा वैशाली नगर स्थित अपने कार्यालय में योगा, डांस, म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका लाभ भी क्षेत्र के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में उठाया जा रहा है इस कार्य को उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी जारी रखे जाने की जानकारी दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *