महापौर ने अधिकारियों की ली मैराथन बैठक, विभिन्न निर्माण कार्यों की गई समीक्षा, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश।

महापौर नीरज पाल और नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित भी किया।नगर निगम भिलाई के सभी वार्डों में विकास और निर्माण कार्य प्रगति पर है कार्यों की समीक्षा करने को लेकर महापौर नीरज पाल और नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्तों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। 

बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा महापौर नीरज पाल ने की। सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के दिशा निर्देश भी दिए। रुके हुए निर्माण कार्यों को लेकर भी महापौर ने अधिकारियों से जानकारी ली।शासन स्तर पर हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने जानकारी ली और सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई कचरा एकत्रीकरण को लेकर दिशा निर्देश दिए। 

महापौर नीरज पाल ने घर घर से कचरा कलेक्शन की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ली। शहर के विभिन्न स्थानों में बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय  की साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी पीसी सारवा ने दी। महापौर नीरज पाल द्वारा ली गई मैराथन बैठक के बाद सोमवार को निगम अधिकारी शहर में सक्रिय नजर आए। सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक का समापन शाम 6 बजे क हुआ।



Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *