रायपुर में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिले दया सिंह, भिलाई आने का भी दिया न्यौता, बोले- छत्तीसगढ़ सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षद, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह आज रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम से पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से एक शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट मुलाकात में दया सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार की खामियों के बारे में बताया और कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का युवाओं ने संकल्प ले लिया है। दया सिंह ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ BJP नगरी निकाय प्रकोष्ठ और युवाओं के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम भिलाई का घेराव किया गया था। भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी सूर्या को भिलाई आने का भी न्योता दिया है। सूर्या ने आमंत्रण स्वीकार किया है। कहा कि वे जल्द आएंगे। दया सिंह के कार्यों की सराहना उन्होंने की है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *