पुलिस अधीक्षक ने यातायात के अधिकारी,कर्मचारियों को ब्रीफ कर, यातायात मुख्यालय का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने सडक दुर्घटनाओ में लोगो की जान बचाने  लगन एवं मेहनत से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।साथ ही लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने अधिक से अधिक संख्या में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने कहा। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सडक दुर्घटनाओं की इंजिनिरिंग त्रुटियों की पहचान कर त्रुटियों को दूर कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर पूर्ण करने  निर्देशित किया।सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर कार्यवाही किये जाने पर प्रशंसा की। और इसी तरफ कार्यवाही किये जाने  उत्सावर्धन किया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा  द्वारा प्रातः गणना में उपस्थित समस्त यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए यातायात मुख्यालय का निरीक्षण किया गया।जिले की यातायात व्यवस्था संबंधित निर्देश देते हुए कहा गया कि जिले की पुलिस की छवी यातायात पुलिस से ही बनती है इसलिए हमें हमेशा लगन एवं मेहनत से  अपने कार्य को और चौक,चौराहे  पर डियूटी के दौरान चुस्त-दुरुस्त पोजिशन में अपने कार्य को करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक  द्वारा  सवर्प्रथम यातायात दुर्ग द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुये इसी प्रकार से लगन और मेहनत से कार्य करने कहा गया, आम नागरिक से मधुर व्यवहार करने , सबसे महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिसे ब्लैक स्पॉट ग्रेस्पॉट पर कमी लाई जा सके।

जिन स्थानों पर इंजीनियरिंग का फाल्ट है उसे चिन्हित करते हुये आवश्यक सुधार के लिये संबंधित विभाग से संपर्क कर सुधार कार्य कराने कहा।आगे चुनाव और बारिश के मौसम देखते हुये अपने आप को मानसिक रूप से प्रिपेर रहने पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया। दुर्ग जिला व्हीआईपी जिला होने के कारण अपने आप को एक्स्ट्रा अलर्ट पोजिशन में रहने निर्देश दिये गये। इनके अलावा लापरवाह वाहन चालक, सड़क दुर्घटना के कारणो पर कार्यवाही करने कहा गया। हाईवे पेट्रोलिंग को नेशनल हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग करने एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के रिस्पांस टाइम में और कमी लाने का प्रयास करने कहा गया।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा यातायात में उपलब्ध उपकरणों का प्रयोग कर सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने प्रयास करने निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक  ने जिले की आईटीएमएस प्रोजेक्ट को फिर से मजबूत कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *