अंजोर रथ के माध्यम से निरंतर ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा हैै। सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम जनता एवं स्कूल के छात्र छात्राओं तथा कॉलेज के विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल,कॉलेज,ग्रामीण क्षेत्र ,मड़ई , मेला , साप्ताहिक बाजार में यातायात नियमो के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा विगत 5 माह में 255 यातायात जागरूकता कार्यक्रम में 83191 लोगो को प्रत्यक्ष रूप से यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने वाहन चालको को उनके किन छोटी छोटी गलतियों की वजह से वे एक गंभीर सडक दुर्घटना के शिकार होते है उससे बचने के लिए एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए निरंतर प्रयास करते हुए यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एवं वाहन चलाने के नियम दो पहिया वाहन में हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, रोड मार्किग, रोड साइन बोर्ड, निर्बधन, दस्तावेज, गुमसेमेरिटन, यातायात सिग्नल, शराब पीकर वाहन ना चलाना की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस दुर्ग ने समस्त वाहन चालको से अपील करी है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करे ताकि वे सुरक्षित आवागमन कर सके और सामने वाले को भी सुरक्षित आवागमन करने दे।
अंजोर रथ के माध्यम से निरंतर ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा हैै। सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम जनता एवं स्कूल के छात्र छात्राओं तथा कॉलेज के विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल,कॉलेज,ग्रामीण क्षेत्र ,मड़ई , मेला , साप्ताहिक बाजार में यातायात नियमो के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा विगत 5 माह में 255 यातायात जागरूकता कार्यक्रम में 83191 लोगो को प्रत्यक्ष रूप से यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने वाहन चालको को उनके किन छोटी छोटी गलतियों की वजह से वे एक गंभीर सडक दुर्घटना के शिकार होते है उससे बचने के लिए एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए निरंतर प्रयास करते हुए यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एवं वाहन चलाने के नियम दो पहिया वाहन में हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, रोड मार्किग, रोड साइन बोर्ड, निर्बधन, दस्तावेज, गुमसेमेरिटन, यातायात सिग्नल, शराब पीकर वाहन ना चलाना की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यातायात पुलिस दुर्ग ने समस्त वाहन चालको से अपील करी है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करे ताकि वे सुरक्षित आवागमन कर सके और सामने वाले को भी सुरक्षित आवागमन करने दे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *