दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवाहित महिला को जान से मारने की दी धमकी, 2 साल से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म।

दुष्कर्म का आरोपी जो कई दिनों से फरार था उसे मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ही

दुर्ग थाना मोहन नगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें दुर्ग पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के तकिया पारा का है। प्रार्थी के द्वारा बताया गया कि आरोपी सय्यद अशरफ अली द्वारा विवाहित महिला को 2020 से लेकर 2022 तक लगातार डरा धमका कर दुष्कर्म किया जा रहा था। महिला द्वारा इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।परन्तु जब महिला ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाने में की तबसे आरोपी फरार था,,, दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार इसकी खोजबीन की जा रही थी जिसमें पुलिस को सफलता मिली।आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *