दिल दहला देने वाली घटना आया सामने, जमीन पर सो रहे, मां बाप बेटे को डंसा सांप ने।

दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश की शिकार महिला की जहां घर पर ही मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में मृतिका के पति और बेटे का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पहले तो घरवालों को मौत का कारण समझ नही आया। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद डाॅक्टरों ने मौत का कारण सर्पदंश बताया गया हैं।

इसी दौरान रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया। शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी काफी दर्द हो रहा था। आनन फानन में ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी को भी इस बात की जानकारी नही थी कि परिवार के तीनों लोगों को सांप ने काटा हैं।

डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की गयी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है। वहीं पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी बताया कि व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काटा है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। उधर इस घटना के बाद से गांव में मातम व्याप्त हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *