भिलाई। इस साल छत्तीसगढ़ में सरकार बदलना तय है। लोग त्रस्त है। परेशान है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लोग सरकार बदलने के लिए मन बना चुके हैं। लोगों को आवास नहीं मिल रहा है। लोगों का हक मारा जा रहा है। अब सरकार बदलने वाली है। सभी तैयार रहें, अभी से भीड़ जाए। ये बातें शनिवार को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कही। दरअसल भाजपा विधानसभा का घेराव करने वाली है। उसकी तैयारी के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भी इसकी तैयारी में लगा हुआ है। 4 मार्च को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक हुई।भाजपा नगरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि होटल सेंट्रल पार्क में बैठक हुई। बैठक को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने ली। संचालक सुमन कनोजे भा जपा नेत्री ने किया lइस बैठक में स्वागत भाषण उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने दिया l प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संजय दानी, सहसयोजक अबिका यदु, भा ज पा जिला सह प्रभारी चेमन देशमुख, दुर्ग संभाग प्रभारी चंद्रकांता मांडले, वीना चंद्राकार सचेतक,भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने संबोधन दीया l प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक रवाना आभार संबोधन दिया।प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। भिलाई दुर्ग समेत सभी निकायों के पार्षद, छाया पार्षद इस घेराव में शामिल होंगे। तैयारी चल रही है। रणनीति बनाई गयी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *