भिलाई : दया सिंह ने सफाई और निगम की आर्थिक संकट का मुद्दा उठाया, शहर सरकार को हर मोर्चे पर घेरा ....

भिलाई:  नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में भाजपा पार्षद दया सिंह ने कांग्रेस की शहर सरकार को हर मोर्चे पर घेरा। सामान्य सभा शुरू होते ही सदन को दया सिंह ने मुद्दे को उठाकर गरमाया। जनहित से जुड़े विषयों को दया ने गंभीरता से उठाया। 70 वार्डों में दया सिंह ने सबसे ज्यादा तीन सवाल सदन में लगाया। जिसका जवाब शहर सरकार ने कागज में तो दे दिया लेकिन सबके सामने खड़े होकर सक्षम नजर नहीं आए। दया सिंह ने बताया कि, शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। पिछले दिनों डायरिया से दो लोगों की मौत हुई। डायरिया से जिनकी मौत हुई, उन्हें श्रद्धांजलि देने का मुद्दा उठाया। इस पर सत्तापक्ष पहले सहमत नहीं दिखा बाद में सहमत हुए। दया सिंह ने इस पर काफी देर तक बहस की। इसी बीच  निगम के इतिहास में पहली बार निगम की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। इस पर शहर सरकार की ओर से ढंग से जवाब नहीं आया। और उन्होंने कहा कि  सफाई ठेकेदार को दिए जाने वाले एक्सटेंशन का विरोध किया। जिस पर सभापति ने आपत्ति दर्ज की है। इसके अलावा बिजली, पानी और सड़क समेत मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठाया।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *