पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति लगाने को लेकर जमकर बवाल, पत्थर लगने से आईपीएस प्रभात झा घायल, इलाका छावनी में तब्दील, देखें वीडियो

दुर्ग। CG EXLUSIVE BREAKING : भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी के जन्मदिन के अवसर पर अटल स्मृति पार्क में स्थापित की जानी थी। जिसका स्थानीय पार्षद द्वारा विरोध किया गया, बीजेपी भी दमखम के साथ मौके पर मौजूद है, जहाँ बढ़ते विवाद के चलते पथराव भी हुआ, जिसमे सीएसपी व आईपीएस प्रभात झा पत्थर लगने से घायल बताये जा रहे है। इलाके में तनाव का माहौल है।


 


दरअसल वार्ड 37 के पार्षद मन्नान गफ्फार और उनके साथियों के द्वारा अटल जी के मूर्ति ना लगाने का विरोध कर रहे हैं, पार्षद के साथियों द्वारा सीएसपी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है, दुर्ग सांसद विजय बघेल, जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया भी मौके पर मौजूद हैं, पार्षद मन्नान गफ्फार के द्वारा महिलाओं को आगे कर मूर्ति ना लगाने का विरोध किया जा रहा है, पुलिस प्रशासन लगातार समझाने के बाद भी यहां के लोग समझ नहीं रहे है। इस पथराव में IPS अधिकारी प्रभात कुमार को भी चोट लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई के कैंप-2 मार्केट के पास यह घटना हुई है। उपद्रवियों को पार्षद का समर्थन होने की बात सामने निकल कर आ रही है। वहीँ बढ़ते विरोध के चलते इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। एसपी और कई CSP घटनास्थल पर मौजूद है।



Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *