गोबर में बच्ची, पहुंची अस्पताल, मोहल्ले में हुआ बवाल


भिलाई- एक तरफ गोबर लोगों की कमाई का जरिया बना हुआ है। वही भिलाई के छावनी राजीव नगर में पांच साल की बच्ची नाली में गिर गई। नाली  गोबर से बज बजा रही है। जैसे ही बच्ची नाली में डूबी वहां चीखपुकार मच गया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों के साथ बच्ची को नाली से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बच्ची की हालत गंभीर है। इस मामले में खटाल संचालक के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षद भी मौके पर पहुंच लोगों को समझा रही है।


भिलाई के छावनी राजीव नगर में आरके यादव द्वारा खटाल का संचा लन किया जा रहा है। लोगों का आरोप है की संचालक द्वारा मवेशियों का गोबर पानी के साथ नाली में बहा दिया जा रहा है। इसके कारण नाली गोबर से बजबजा रही है। पांच साल की बच्ची खेलते-खेलते इस नाली में गिर   गई। बच्ची गोबर के अंदर नजर भी नहीं आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को नाली से निकाल  अस्पताल में भर्ती कराया है।  घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने खटाल के सामने बंद करने को लेकर जम कर हंगामा किया। वही बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व निगम की टीम भी मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया है। आगे कार्रवाई की बात पर लोग शांत हुए है। बच्ची की मां अपनी बच्ची की सलामती के साथ खटाल के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है। मौके पर पार्षद वीना चंद्राकर, वार्ड नंबर 41 भी पहुंच कर लोगों को शांत कराया है। साथ ही कार्रवाई की बात कही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *