रायपुर। प्रदेश में ठंडी और गर्मी के बीच फिर मौसम बदलने लगा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम में यह बदलाव चक्रीय चक्रवात के कारण हो रहा है।लालपुर मौसम केंद्र के अनुासर रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अब ठंड समाप्त हो गई है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो हफ्तों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मार्च आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी में बढ़ोतरी ही होगी।ऐसे बन रहा सिस्टममौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि राजस्थान के ऊपर हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।(TNS)
रायपुर। प्रदेश में ठंडी और गर्मी के बीच फिर मौसम बदलने लगा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम में यह बदलाव चक्रीय चक्रवात के कारण हो रहा है।
लालपुर मौसम केंद्र के अनुासर रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अब ठंड समाप्त हो गई है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो हफ्तों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मार्च आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी में बढ़ोतरी ही होगी।
ऐसे बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि राजस्थान के ऊपर हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
(TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *