राजस्व वसूलने रायपुर निगम ने टीम गठित की...ऐसा होगा प्लान

रायपुर।  रायपुर नगर निगम मार्च के अंत तक 200 करोड़ रुपए का राजस्व वसूलने की तैयारी में है। इसके लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे कर्मचारियों को लगाकर संपत्तिकर के साथ यूजर चार्ज वसूली जाएगी। 

दरअसल, अफसरों से कहा है कि हर हाल में मार्च तक राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने बकाया संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज की वसूली पर ढिलाई नहीं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि निगम की आर्थिक हालत को सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बड़े बकायेदारों पर 24 करोड़ रुपये बाकी थे, जिसमें से 18 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। मार्च के अंत तक इसे भी वसूल लिया जाएगा। बकायेदारों को पहले से चेता दिया गया है कि यदि मार्च तक भुगतान नही करते हैं तो बकाया राशि पर 17% अधिभार लगाकर वसूली की जाएगी।

राजधानी के सभी 10 जोनों में 100 से अधिक बकायेदारों के नाम निगम पहले ही जारी कर चुका हैं। बकायेदारों से करीब 10 करोड़ से अधिक की राशि संपत्ति कर के रूप में वसूल करनी है। ये बकायेदार एक-दो साल से नहीं बल्कि दस-दस सालों से संपत्ति कर की राशि जमा नहीं किए हैं। 
(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *