पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बदला मौसम, आज कई शहरों में हो सकती बारिश

रायपुर। पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के ऊपर बने चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से आज रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे भी पड़ेंगे। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह हल्की ठंड के साथ दोपहर की धूप अब चुभने लगी है और गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से तो शुक्रवार को फिर से मौसम बदलने वाला है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

एक और पश्चिमी विक्षोभ बना 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे राजस्थान के ऊपर है। साथ ही एक द्रोणिका पश्चिम मध्य प्रदेश से नागालैंड तक मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इस के प्रभाव से आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *