रायपुर में यूजर चार्ज कम को करने की मांग पर आज भाजपाई करेंगे मंत्री बंगले का घेराव

रायपुर। राजधानी में संपत्तिकर के साथ यूजर चार्ज वसूली के फरमान और व्यावसायिक संस्थानों से लिए जा रहे भारी-भरकम शुल्क मंे राहत की मांग को लेकर भाजपाई आज नगरीय प्रशासन मंत्री का घेराव करेंगे। जानकारी के अनुसार इस दौरान भाजपाई तेलीबांधा तालाब से नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले तक पैदल पहुंचेंगे। 

इसके लिए मंगलवार को भाजपा के 16 मंडल अध्यक्षों, नेता प्रतिपक्ष तथा पार्षदों की मौजूदगी में घेराव की रूपरेखा तय करने बैठक की थी। इस दौरान कहा गया कि कांग्रेस की सरकार ने संपत्तिकर आधा करने का लोगों को झूठा आश्वासन दिया। यह तो पूरा नहीं कर पाए और अब यूजर चार्ज के रूप में लोगों की जेब पर बोझ डाल दिया गया है। व्यावसायिक क्षेत्रों में भारी-भरकम शुल्क वसूला जा रहा है। एक साथ पूरा शुल्क वसूला जा रहा है। इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि भी कर दी गई है। कांग्रेस और निगम की यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसका पुरजोर विरोध होगा। 

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *