रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में अब ठंडी कम हो गई है। दरअसल, खाड़ी से नमी आने की वजह से मौसम बदल रहा है। इसके असर से ही आज सरगुजा और इससे लगे बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। इससे बादलों और नमी के कारण रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी जब तक बादल रहेंगे, रात की ठंड भी कम हो जाएगी। हालांकि दो दिन पहले आसमान साफ हुआ था, तब सभी जगह रात का तापमान कम हुआ था और हल्की ठंड महसूस होने लगी थी। लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी समेत माना, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में दिन का तापमान 32 डिग्री को पार कर गया। इस सीजन में यह सबसे अधिक तापमान है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री रहा। जबकि रायपुर में 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 से डेढ़ डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जहां तक ठंडी रातों का सवाल है, बलरामपुर के अलावा जशपुर, कोरिया और बस्तर में नारायणपुर तथा आसपास भी तापमान 10 डिग्री से कम रहा और जोरदार ठंड महसूस की गई। (TNS)
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में अब ठंडी कम हो गई है। दरअसल, खाड़ी से नमी आने की वजह से मौसम बदल रहा है। इसके असर से ही आज सरगुजा और इससे लगे बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। इससे बादलों और नमी के कारण रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी जब तक बादल रहेंगे, रात की ठंड भी कम हो जाएगी। हालांकि दो दिन पहले आसमान साफ हुआ था, तब सभी जगह रात का तापमान कम हुआ था और हल्की ठंड महसूस होने लगी थी।
लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी समेत माना, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में दिन का तापमान 32 डिग्री को पार कर गया। इस सीजन में यह सबसे अधिक तापमान है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री रहा। जबकि रायपुर में 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 से डेढ़ डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जहां तक ठंडी रातों का सवाल है, बलरामपुर के अलावा जशपुर, कोरिया और बस्तर में नारायणपुर तथा आसपास भी तापमान 10 डिग्री से कम रहा और जोरदार ठंड महसूस की गई।
(TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *