जांजगीर में इंजीनियर की मिली लाश, जानिए पूरा मामला

जांजगीर। जिले में एक इंजीनियर की लाश मिली है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बलौदा थाना क्षेत्र में इंजीनियर का शव गांव के ही खेत में पड़ा हुआ था। आज ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते पर पुलिस पहुंची गई है। मृतक भिलाई गांव निवासी राजेश देवांगन पुत्र भीम देवांगन इंजीनियर था।


जानकारी के अनुसार मृतक दोपहर को घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। क़ाफी खोजबीन करने पर भिओ उसका पता नहीं चल सका। इस बीच ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी खून से लथपथ लाश पैरा के नीचे दबी हुई थी। बस पैर बाहर दिख रहे थे।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला गांव का होने के कारण अंदेशा आसपास के ही किसी व्यक्ति पर है। हालांकि इसमें विवाद और दुश्मनी का एंगल भी पुलिस तलाश रही है।

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *