फरवरी में पड़ रही तेज ठंड, कई जिलों में अभी भी शीतलहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फरवरी में भी तेज ठंड पड़ रही है। अमूमन, 15 जनवरी के बाद प्रदेश में ठंडी कम हो जाती है। वहीं, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है। रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। दिन में भी तापमान अपेक्षाकृत कम है और हवा की रफ्तार भी थोड़ी ज्यादा है। इस वजह से दिनभर अच्छी ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी उत्तर से आ रही शुष्क हवा का प्रभाव बना रहेगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के सभी हिस्से ठंड की चपेट में रहेंगे।

लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में रात का तापमान सभी जगहों पर सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे चला गया है। पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो नार्मल से छह डिग्री कम है। पेंड्रारोड के अलावा अंबिकापुर, जशपुर, बिलासपुर आदि शहरों में भी रात का तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच है। पहाड़ी इलाकों के अलावा मैदानी क्षेत्र में भी अच्छी-खासी ठंड है। दुर्ग में भी शीतलहर चल रही है। यहां भी रात का तापमान 10.6 डिग्री है, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। 

रायपुर में भी हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रति घंटा रहने के कारण दिनभर ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था, जो नार्मल से तीन कम था। अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी शुष्क हवा आने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे ठंड बनी रहेगी। रात के तापमान मंे फिलहाल बहुत अधिक अंतर आने के संकेत नहीं है।

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *