भिलाई। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और निगम व वार्ड में भी कांग्रेस प्रतिनिधि चुने जाएंगे तो विकास की गति को दोगुनी रफ्तार मिलेगी। यह बात वैशाली नगर वार्ड-20 की कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा उपाध्याय ने नुक्कड़ सभा के दौरान वार्ड के लोगों से कही। जनसंपर्क के दौरान सुषमा उपाध्याय के साथ वार्ड की महिलाएं भी आ रहीं हैं।सुषमा उपाध्याय ने सभा में कहा कि बीते कुछ वर्षों में वार्ड उपेक्षा का शिकार रहा। भाजपा की सरकार और भाजपा का ही पार्षद होने के बाद भी वार्ड में विकास नगण्य रहा। लेकिन अब यहां की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उम्मीद कर रही है कि उनके वार्ड में व्यापक विकास होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच व अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की उनकी मंशा को बल तब मिलेगा जब वार्ड स्तर पर समस्याओं को रखने के लिए एक काबिल जनप्रतिनिधि होगा। वार्ड के लोगों की समझ में अब यह बात आ चुकी है कि सरकार के साथ ही विकास होगा।बता दें वैशाली नगर वार्ड में विगत 15 वर्षों से भाजपा के पार्षद रहे हैं। एक कार्यकाल निर्दलीय का भी रहा है लेकिन वार्ड में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। विशेषकर सड़कों व निकासी नाली की समस्या है।जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष भी लोग उक्त समस्याओं को रख रहे हैं। सुषमा उपाध्याय का कहना है कि वार्डवासियों से पूरा समर्थन मिल रहा है। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणाएं की हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। वैशाली नगर वार्ड की जनता अच्छी सड़कें व निकासी व्यवस्था बेहतर चाह रही है और हम इन समस्याओं का निराकरण करेंगे।
भिलाई। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और निगम व वार्ड में भी कांग्रेस प्रतिनिधि चुने जाएंगे तो विकास की गति को दोगुनी रफ्तार मिलेगी। यह बात वैशाली नगर वार्ड-20 की कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा उपाध्याय ने नुक्कड़ सभा के दौरान वार्ड के लोगों से कही। जनसंपर्क के दौरान सुषमा उपाध्याय के साथ वार्ड की महिलाएं भी आ रहीं हैं।
सुषमा उपाध्याय ने सभा में कहा कि बीते कुछ वर्षों में वार्ड उपेक्षा का शिकार रहा। भाजपा की सरकार और भाजपा का ही पार्षद होने के बाद भी वार्ड में विकास नगण्य रहा। लेकिन अब यहां की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उम्मीद कर रही है कि उनके वार्ड में व्यापक विकास होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच व अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की उनकी मंशा को बल तब मिलेगा जब वार्ड स्तर पर समस्याओं को रखने के लिए एक काबिल जनप्रतिनिधि होगा। वार्ड के लोगों की समझ में अब यह बात आ चुकी है कि सरकार के साथ ही विकास होगा।
बता दें वैशाली नगर वार्ड में विगत 15 वर्षों से भाजपा के पार्षद रहे हैं। एक कार्यकाल निर्दलीय का भी रहा है लेकिन वार्ड में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। विशेषकर सड़कों व निकासी नाली की समस्या है।
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष भी लोग उक्त समस्याओं को रख रहे हैं। सुषमा उपाध्याय का कहना है कि वार्डवासियों से पूरा समर्थन मिल रहा है। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणाएं की हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। वैशाली नगर वार्ड की जनता अच्छी सड़कें व निकासी व्यवस्था बेहतर चाह रही है और हम इन समस्याओं का निराकरण करेंगे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *