असामाजिक तत्वों ने जैतखम को पहुंचाया नुकसान

भिलाई। कुछ असामाजिक तत्व भिलाई का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प-2 में शरारती तत्वों ने सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखम को नुकसान पहुंचाया गया। इसके विरोध में समाज के लोग छावनी थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा दी है।


भिलाई के कैम्प-2, शर्मा कॉलोनी में सतनामी समाज का जैतखम है। यहां नगर निगम द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बीते रोज कुछ लोगों ने न केवल जैतखम पर लगे सफेद ध्वज को फाड़ दिया, बल्कि जैतखम को भी नुकसान पहुंचाया। जब इसकी जानकारी सतनामी समाज के लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। समाज के लोग छावनी थाने पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है। 

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *