सुकमा। जिले में सीआरपीएफ जवान के अंधाधुंध फायरिंग से 4 साथी जवानों की मौत हो गई है और 3 जवान घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। दो घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने पुष्टि की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात करीब 3.15 बजे जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कई जवान घायल हो गए।अस्पताल ले जाते समय 4 जवानों की सांस थम गई। 3 अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायर किया है। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिन से परेशान था। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।(TNS)
सुकमा। जिले में सीआरपीएफ जवान के अंधाधुंध फायरिंग से 4 साथी जवानों की मौत हो गई है और 3 जवान घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। दो घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने पुष्टि की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात करीब 3.15 बजे जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कई जवान घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय 4 जवानों की सांस थम गई। 3 अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायर किया है। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिन से परेशान था। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।
(TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *