कांकेर में खेतों की रखवाली करने गई बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने मार डाला

कांकेर। जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र इलाके में एक बुजुर्ग महिला की तेंदुए के हमले से मौत हो गई। इलाके के लोगों में भी बहुत दहशत देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद वन अमला तेंदुआ को ढूंढने में लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नरहरपुर इलाके के गांव बनसागर में रहने वाली उर्मिला बाई (55) अपने घर के ही पास ही खेत में सो रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि, खेत की रखवाली करने के लिए महिला वहीं सोई हुई थी। महिला का खेत जिस जगह है वह पहाड़ी से बिल्कुल सटा हुआ इलाका है। वहीं सोई महिला को तेंदुआ उठाकर ले गया। जब परिजन सुबह खेत की तरफ गए तो उन्होंने उर्मिला को वहां नहीं पाया। इसके बाद उसे गांव में यहां-वहां खोजा गया। परिजन इस दौरान जब थोड़ी दूर जंगल की तरफ खेत की ओर बढ़े तो उन्हें उर्मिला का शरीर दो टुकड़ों में मिला।

वन विभाग ने किया अलर्ट

उर्मिला के खेतों में उसका सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। तेंदुए ने साथ ही शरीर के कई हिस्सों को भी खा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन अमले समेत नजदीकी पुलिस थाना में दी। घटनास्थल पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए को ढूंढने का काम शुरू कर दिया। साथ ही साथ आस-पास के गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

TNS

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *