कवर्धा। अमूमन शांत रहने वाले कवर्धा शहर में आज धार्मिक झंडा लगाने को लेकर खासा बवाल हो गया है। दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। नारेबाजी और पत्थरबाजी की भी खबरें आ रही हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों को खदेड़ती नजर आ रही है। इस मामले में अभी किसी अफसर ने कुछ नहीं कहा है। हालांकि शहर में धारा 144 लगाकर घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। शहर के राजनांदगांव रोड पर मां कर्मा चौक है। यहां एक रंग विशेष का झंडा लगा रहता है। दूसरे धर्म के लोगों के नए साल के मौके पर वहां दूसरे रंग का झंडा लगा दिया गया। कुछ लोगों का आरोप है कि दूसरे धर्म के लोगों ने पहले धर्म के लोगों को झंडा हटा दिया। जबकि कुछ का कहना है कि दोनों झंडे साथ में लगा दिए गए। इसके बाद विवाद होना शुरू हुई। इसकी शुस्र्आत पूर्वाह्न 11 बजे से हुई। देखते-देखते दोनों पक्षों की भीड़ बढ़ती गई और इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और दोनों पक्षों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और बात बढ़ गई। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ विवाद शाम पांच बजे तक जारी था। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी जारी थी। पुलिस किसी तरह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के अनुसार स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़ को हटाने के लिए अतिरिक्त बल मंगा लिया गया है। जल्द ही लोगों को समझाकर मौके से हटा दिया जाएगा। (TNS)
कवर्धा। अमूमन शांत रहने वाले कवर्धा शहर में आज धार्मिक झंडा लगाने को लेकर खासा बवाल हो गया है। दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। नारेबाजी और पत्थरबाजी की भी खबरें आ रही हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों को खदेड़ती नजर आ रही है। इस मामले में अभी किसी अफसर ने कुछ नहीं कहा है। हालांकि शहर में धारा 144 लगाकर घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
शहर के राजनांदगांव रोड पर मां कर्मा चौक है। यहां एक रंग विशेष का झंडा लगा रहता है। दूसरे धर्म के लोगों के नए साल के मौके पर वहां दूसरे रंग का झंडा लगा दिया गया। कुछ लोगों का आरोप है कि दूसरे धर्म के लोगों ने पहले धर्म के लोगों को झंडा हटा दिया। जबकि कुछ का कहना है कि दोनों झंडे साथ में लगा दिए गए। इसके बाद विवाद होना शुरू हुई। इसकी शुस्र्आत पूर्वाह्न 11 बजे से हुई। देखते-देखते दोनों पक्षों की भीड़ बढ़ती गई और इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और दोनों पक्षों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और बात बढ़ गई। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ विवाद शाम पांच बजे तक जारी था। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी जारी थी। पुलिस किसी तरह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है।
कवर्धा के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के अनुसार स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़ को हटाने के लिए अतिरिक्त बल मंगा लिया गया है। जल्द ही लोगों को समझाकर मौके से हटा दिया जाएगा। (TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *