भिलाई के विवेकानंद पार्क पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, सनराइज एरोबिक्स वुमेन्स क्लब की महिलाओं से भी मिले

भिलाई। सनराइज एरोबिक्स वुमेन्स क्लब सेक्टर 1 की महिलाओं के लिए रविवार की सुबह बड़ा खास रहा। दरअसल, स्वामी विवेकानंद पार्क सेक्टर 1 में आज सुबह विधायक देवेंद्र यादव पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने एरोबिक्स करतीं महिलाओं से भी मुलाकात की। साथ ही विधायक ने उनकी समस्याओं को जाना और कराए जा रहे विकास कार्यों को बताया। बताया गया कि पिछले 6 महीनों से सनराइज क्लब की महिलाएं रोज सुबह 5 से 6 बजे तक एरोबिक्स करती हैं। शुरुआत में 3 महिलाओं ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी, लेकिन आज टीम बढ़ गई है और करीब 100 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। रोज कई बीमारियों से पीड़ित महिलाएं हिस्सा ले रहीं हैं और उन्हें इससे काफी फायदा भी मिल रहा है। 

सनराइज एरोबिक्स वूमेंस क्लब में मुख्य रूप से अध्यक्ष वीना माहुले, उपाध्यक्ष अनुप्रिया अपाले, महासचिव साधना बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष गीता दुबे, मीडिया प्रभारी दीक्षा जैन, सांस्कृतिक सचिव सीता सोनकर, सुजाता रेड्डी कार्यकरिणी,  दुर्गा पाठक, चमेली बंछोर, साधना कुशवाहा द्वारा रोज सुबह 5 बजे से एरोबिक्स कराया जाता है। आज विधायक देवेंद्र यादव सुबह 5.30 बजे पहुंचे और महिलाओं के आत्मविश्वास और नई पहल को देखकर आश्चर्य भी हुए। इस अवसर पर महिलाओं ने देवेंद्र से कहा कि ऐसे कार्यक्रम और जगह भी होने चाहिए। महिलाओं ने विधायक से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और अपनी समस्याएं भी बताई, जिस पर विधायक ने आश्वस्त भी किया।

भिलाई के भलाई के लिए करेंगे कामः देवेंद्र 

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आप सब से मिलकर बहुत खुशी हुई। आप सब ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है, जो सभी के स्वास्थ्य के लिए  लाभदायक है। साथ ही इससे आपसी रिश्ते भी काफी मजबूत हो रहे हैं। आप सब ने जो समस्याएं बताई है, उस पर हम सब मिल कर काम करेंगे और सभी समस्याएं दूर करेंगे। साथ ही सब मिलकर भिलाई की भलाई के लिए काम करेंगे। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से मेशांक मिश्रा, शिवम तोमर, आदर्श सोनकर, तोरण कुमार, पलाश नायक एवं सभी युवा साथी मौजूद थे। आशीष यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, राजेन्द्र आपले भी उपस्थित थे।  

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *