जशपुर में दिव्यांग बालिकाओं के साथ अत्याचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का मौन धरना-प्रदर्शन, कहा- उच्चस्तरीय जांच हो

जशपुर। जिले में दिव्यांग बालिकाओं के साथ अत्याचार के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा ने मौन धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला-दुर्ग के द्वारा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में जशपुर में दिव्यांग बालिकाओं के साथ हुए अनाचार के विरोध में जिला मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने कहा जशपुर में दिव्यांग बालिकाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है उसकी जितनी निंदा करे कम है। जो देख नहीं सकते सुन नहीं सकते, बोल नहीं सकते, ऐसी मासूम बच्चियों के साथ अनाचार जैसा कृत्य मानव जाति पर कलंक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को तत्काल फांसी होनी चाहिए। आज महिला मोर्चा ने इस घटना के विरोध में मौन धरना-प्रदर्शन किया है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को तत्काल दंड मिलना चाहिए। 

धरना प्रदर्शन में गायत्री वर्मा, अलका बाघमार, सुधा सिंह, हिमा साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्वती पंडित, चंपा साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष ममता जैन, जिला मंत्री श्वेता बक्शी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. भावना दिवाकर, जिला कार्यालय मंत्री हेमलता निषाद, मंडल अध्यक्ष अहिल्या यादव, बंसन्ती गायकवाड़ व अन्य शामिल थे, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. भावना दिवाकर ने दिया।

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *