महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भाजपा ने याद किया, माल्यार्पण के कई कार्यक्रम भी हुए

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जन्म जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी गंजपारा सदर मंडल व कसारीडीह बोरसी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में माल्यार्पण कर मनाया गया। महापुरुषों की शहर के हृदय स्थल में स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रतिमाओं के सम्मुख नन्हें बच्चों के द्वारा केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ कई आयोजन के साथ ही इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने व इनके सपनों का राष्ट्र निर्माण का संकल्प उपरोक्त कार्यक्रम में लिया गया। 

जिला कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन (गोलू), जिला मंत्री दिनेश देवांगन मंडलअध्यक्ष द्वय दीपक चोपड़ा व सतीश समर्थ, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, जिला मीडिया प्रभारी के.एस. चौहान ने आज  जन्म जयंती के अवसर पर अपनी भावनाएं प्रकट किए।

आज के गरिमामई कार्यक्रम के अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष  कांतिलाल जैन, जिला मंत्री दिनेश देवांगन  जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, जिला मीडिया प्रभारी केएस चौहान, गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा व कसारीडीह बोरसी मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, महामंत्री पोषण साहू, राकेश यादव, नरेश शर्मा, पार्षद पुष्पा वर्मा, उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, गुलाब वर्मा  मंडल मंत्री उमेश गोस्वामी, ऋषि यादव, कौशल साहू, संजय शुक्ला, लाकेश्वर साहू,  मंडल मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़ सह प्रभारी देव वर्मा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष ऐनेद्र ताम्रकार, कार्यक्रम प्रभारी संतोष तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल कुमावत, महामंत्री अनिकेत यादव, देवेंद्र टंडन,  बंछोर, दिनेश वर्मा,  भरत ताम्रकार, रामकुमार ठाकुर, अंकित ताम्रकार, हिमांशु ठाकुर, सुशील साहू, देवराज, युवराज सोनी, गोल्डी, सुमित, सुबोध, रमन, अनुपम व बड़ी संख्या में भाजपाई उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। 

(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *