रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अगले 25 दिनों में शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी और शरद पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। इस बीच 16 दिन खरीदारी के लिए मुहूर्त है। ज्योतिषियों का कहना है कि शुभ योग के संयोग में प्रॉपर्टी, आभूषण में निवेश करना लाभकारी रहेगा। ज्योतिषियों ने बताया कि रविवार से 19 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा तक खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। इस दौरान प्रॉपर्टी की खरीदारी और रियल एस्टेट में निवेश करना शुभ रहेगा। साथ ही वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी और कपड़ों की खरीदारी भी की जा सकेगी। इन दिनों में 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि, 9 दिन रवि योग, 2 दिन सिद्धि योग, 2 दिन अमृत सिद्धि योग के अलावा एक-एक दिन द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर योग और एक दिन गुरु पुष्य योग है। कई तारीख ऐसी भी हैं जिनमें एक साथ 2 से 3 योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस दौरान की गई खरीदारी समृद्धिदायक रहेगी।1 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र खरीदारी करने सबसे श्रेष्ठ1 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार होने से इस दिन ज्वेलरी, फर्नीचर, कपड़े, सजावटी सामान और हर तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी करना शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी लंबे समय तक सुख देने वाली मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि में होने से बृहस्पति के साथ दृष्टि संबंध बनाएगा। जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग दिनभर रहेगा। साथ ही शिव और सिद्ध योग भी होने से ये दिन और भी शुभ हो गया है।किस दिन क्या योग, जानिएसर्वार्थ सिद्धि योगः 27, 30 सितंबर, 1, 6, 15, 19 अक्टूबररवि योगः 26 सितंबर, 8, 9, 10,11,12, 14,18, 19 अक्टूबरसिद्धि योगः 30 सितंबर, 19 अक्टूबरअमृत सिद्धि योगः 27 सितंबर और 1 अक्टूबरद्विपुष्कर योगः 28 सितंबरत्रिपुष्कर योग: 17 अक्टूबरगुरु पुष्य योगः 1 अक्टूबर(TNS)
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अगले 25 दिनों में शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी और शरद पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। इस बीच 16 दिन खरीदारी के लिए मुहूर्त है। ज्योतिषियों का कहना है कि शुभ योग के संयोग में प्रॉपर्टी, आभूषण में निवेश करना लाभकारी रहेगा। ज्योतिषियों ने बताया कि रविवार से 19 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा तक खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। इस दौरान प्रॉपर्टी की खरीदारी और रियल एस्टेट में निवेश करना शुभ रहेगा। साथ ही वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी और कपड़ों की खरीदारी भी की जा सकेगी। इन दिनों में 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि, 9 दिन रवि योग, 2 दिन सिद्धि योग, 2 दिन अमृत सिद्धि योग के अलावा एक-एक दिन द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर योग और एक दिन गुरु पुष्य योग है। कई तारीख ऐसी भी हैं जिनमें एक साथ 2 से 3 योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस दौरान की गई खरीदारी समृद्धिदायक रहेगी।
1 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र खरीदारी करने सबसे श्रेष्ठ
1 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार होने से इस दिन ज्वेलरी, फर्नीचर, कपड़े, सजावटी सामान और हर तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी करना शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी लंबे समय तक सुख देने वाली मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि में होने से बृहस्पति के साथ दृष्टि संबंध बनाएगा। जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग दिनभर रहेगा। साथ ही शिव और सिद्ध योग भी होने से ये दिन और भी शुभ हो गया है।
किस दिन क्या योग, जानिए
सर्वार्थ सिद्धि योगः 27, 30 सितंबर, 1, 6, 15, 19 अक्टूबर
रवि योगः 26 सितंबर, 8, 9, 10,11,12, 14,18, 19 अक्टूबर
सिद्धि योगः 30 सितंबर, 19 अक्टूबर
अमृत सिद्धि योगः 27 सितंबर और 1 अक्टूबर
द्विपुष्कर योगः 28 सितंबर
त्रिपुष्कर योग: 17 अक्टूबर
गुरु पुष्य योगः 1 अक्टूबर
(TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *