यूपी चुनाव से पहले निषाद पार्टी व अपना दल के साथ बीजेपी का गठबंधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद दमदार तरीके से तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी सहयोगी दलों के साथ भी बेहतर तालमेल को लेकर गंभीर है। भाजपा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा भी कर दी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की घोषणा की।

भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा निषाद पार्टी तथा अपना दल के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को निषाद पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बाद भाजपा ने 2022 में बड़ी जीत के दावे को दोहराया। भाजपा तथा निषाद पार्टी के बीच इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन है। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की जा रही है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का विकास किया है। उत्तर प्रदेश का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा। इसके साथ अन्य कई दल भी हमारे सम्पर्क में हैं। प्रदेश में इस बार फिर कमल खिलेगा।

2022 में हम ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगेः धर्मेंद्र प्रधान 

भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि मैं तो बीते तीन दिन से उत्तर प्रदेश में हूं। अब यहां निषाद पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारी इस गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव होगा। भाजपा ने इस बीच में बहुत सारी राजनीतिक ताकत को अपने साथ जोड़ा है। चुनाव का ताना बाना बुना है।
(TNS)

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *