जशपुर। भाजपा के पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का आज अंतिम संस्कार होगा। सुबह 11 बजे विजय बिहार पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि युद्धवीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से ऐसे ही निर्देश जारी हुए है और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दे दी है। आपको बता दें कि युद्धवीर छग शासन में संसदीय सचिव रहे है। चंद्रपुर से 2 बार विधायक होने के साथ साथ बेवरेज कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। (TNS)
जशपुर। भाजपा के पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का आज अंतिम संस्कार होगा। सुबह 11 बजे विजय बिहार पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि युद्धवीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से ऐसे ही निर्देश जारी हुए है और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दे दी है। आपको बता दें कि युद्धवीर छग शासन में संसदीय सचिव रहे है। चंद्रपुर से 2 बार विधायक होने के साथ साथ बेवरेज कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। (TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *