रायपुर। पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया है। उन्हें गंभीर हालत में बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक चंद दिनों में उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना था, लेकिन स्थिति अनियंत्रित होने की वजह से ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका था, लेकिन अब उनके निधन की सूचना है।बता दें कि पिछले कुछ महीनों से युद्धवीर सिंह जूदेव लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में भर्ती किया गया था, जहां एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक उनका इलाज किया गया, लेकिन स्थिति में कुछ सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू के एस्टर हॉस्पिटल ले जाया गया था। बता दें कि पिछले विधासनसभा चुनाव में बीजेपी ने चंद्रपुर से उनकी जगह उनके पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस ने यहां भी बाजी मारी थी। (TNS)
रायपुर। पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया है। उन्हें गंभीर हालत में बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक चंद दिनों में उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना था, लेकिन स्थिति अनियंत्रित होने की वजह से ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका था, लेकिन अब उनके निधन की सूचना है।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से युद्धवीर सिंह जूदेव लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में भर्ती किया गया था, जहां एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक उनका इलाज किया गया, लेकिन स्थिति में कुछ सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू के एस्टर हॉस्पिटल ले जाया गया था। बता दें कि पिछले विधासनसभा चुनाव में बीजेपी ने चंद्रपुर से उनकी जगह उनके पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस ने यहां भी बाजी मारी थी। (TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *