भिलाई। नेवई गोलीकांड के तीसरे आरोपी नगेंद्र कुमार को पुलिस ने बिहार के नालंदा से गिरफ्तार उसे लेकर भिलाई पहुंची। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ और पिस्टल जब्त करने के लिए एक दिन का रिमांड दिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने नेवई के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय पर दो बार फायर करना कबूला है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी पता चलेगी। गोलीकांड मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के मास्टरमाइंड मुकुल सोना और मुकेश सिंह उर्फ पंचर को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपी जेल में हैं।एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि घटना 5 और 10 जुलाई को रिसाली के टंकी मरोदा इलाके में हुई थी। बृजेश उर्फ पिंकी राय पर विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने फायर कर दिया था। तीनों आरोपियों से पता चला कि पहली बार 5 जुलाई और दूसरी बार 10 जुलाई को फायर किया था। घटना के बाद पुलिस ने 26 जुलाई को मास्टरमाइंड मुकुल और मुकेश को नगेंद्र के घर से गिरफ्तार किया था। लेकिन इस दौरान नगेंद्र मौके से फरार हो गया था। मुकुल और मुकेश से पुलिस ने कार, बाइक, मोबाइल, वायफाय राउटर, देशी कट्टा और कारतूस जब्त किया था। इसके बाद से पुलिस नगेंद्र की तलाश में थी। दो दिन पहले पता चला कि आरोपी दोबारा अपने पैतृक गांव पिलीच (परवलपुर) आया है। इसके बाद टीम उसे पकड़ने गई। पूछताछ में नगेंद्र ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी सात दिन बाद नेवई आए थे। इसके बाद पुलिस की सख्ती देकर दोबारा भाग गए थे। (TNS)
भिलाई। नेवई गोलीकांड के तीसरे आरोपी नगेंद्र कुमार को पुलिस ने बिहार के नालंदा से गिरफ्तार उसे लेकर भिलाई पहुंची। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ और पिस्टल जब्त करने के लिए एक दिन का रिमांड दिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने नेवई के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय पर दो बार फायर करना कबूला है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी पता चलेगी। गोलीकांड मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के मास्टरमाइंड मुकुल सोना और मुकेश सिंह उर्फ पंचर को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपी जेल में हैं।
एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि घटना 5 और 10 जुलाई को रिसाली के टंकी मरोदा इलाके में हुई थी। बृजेश उर्फ पिंकी राय पर विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने फायर कर दिया था। तीनों आरोपियों से पता चला कि पहली बार 5 जुलाई और दूसरी बार 10 जुलाई को फायर किया था। घटना के बाद पुलिस ने 26 जुलाई को मास्टरमाइंड मुकुल और मुकेश को नगेंद्र के घर से गिरफ्तार किया था। लेकिन इस दौरान नगेंद्र मौके से फरार हो गया था। मुकुल और मुकेश से पुलिस ने कार, बाइक, मोबाइल, वायफाय राउटर, देशी कट्टा और कारतूस जब्त किया था।
इसके बाद से पुलिस नगेंद्र की तलाश में थी। दो दिन पहले पता चला कि आरोपी दोबारा अपने पैतृक गांव पिलीच (परवलपुर) आया है। इसके बाद टीम उसे पकड़ने गई। पूछताछ में नगेंद्र ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी सात दिन बाद नेवई आए थे। इसके बाद पुलिस की सख्ती देकर दोबारा भाग गए थे। (TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *