बलरामपुर। जिले में महिला के प्रसव के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंडो जनजाति की महिला के प्रसव में नर्स ने लापरवाही की, जिसमे कारण उसे निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, यह मामला रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत महादेव पूर्व उप स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां विशेष संरक्षित जनजाति पंडो की एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। बताया गया कि महिला के प्रसव के बाद बच्चे के नाल को नहीं काटकर स्टाफ नर्स अनीता मरावी ने उसे घर भेज दिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त महिला व नवजात बच्चे को रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और इलाज की व्यवस्था की गई थी।विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कैलाश केवट ने बताया कि ऐसी घटनाएं अमानवीय हैं और शासन प्रशासन ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी प्रश्रय नहीं देता है और ऐसी कृत्य करने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। (TNS)
बलरामपुर। जिले में महिला के प्रसव के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंडो जनजाति की महिला के प्रसव में नर्स ने लापरवाही की, जिसमे कारण उसे निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, यह मामला रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत महादेव पूर्व उप स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां विशेष संरक्षित जनजाति पंडो की एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।
बताया गया कि महिला के प्रसव के बाद बच्चे के नाल को नहीं काटकर स्टाफ नर्स अनीता मरावी ने उसे घर भेज दिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त महिला व नवजात बच्चे को रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और इलाज की व्यवस्था की गई थी।
विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कैलाश केवट ने बताया कि ऐसी घटनाएं अमानवीय हैं और शासन प्रशासन ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी प्रश्रय नहीं देता है और ऐसी कृत्य करने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। (TNS)
Your email address will not be published. Required fields are marked *