हुडको का खाली पड़ा मैदान होगा चकाचक, स्टेडियम की तरह लगेंगी फ्लड लाइट और घास

भिलाई (TNS)। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में आने वाले हुडको के खाली पड़े मैदान की सूरत बदलेगी। यहां स्टेडियम की तरह खेल मैदान बनाया जाएगा। इस मैदान में लंबे समय से खेल सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। खिलाड़ी रात में भी प्रैक्टिस कर सकें, इसके लिए मैदान में फ्लड लाइट लाइट लगाई जाएगी। पशुओं को मैदान में आने से रोकने के लिए चैनलिंग फेंनसिंग होगी। इसके साथ ही मैदान में ग्रास भी लगाई जाएगी। सरकार ने स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति भी दे दी है।मैदान को विकसित करने में करीब डेढ़ करोड़ स्र्पया खर्च होगा। यहां क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल हो सकेंगे।


हुडको में एक बड़ा मैदान सालों से उपेक्षित पड़ा है। इस खेल मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए खाली मैदान तो है। लेकिन वहां खेलने लायक सुविधाएं नहीं हंै। वे वर्षाें से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई पहल नहीं होती है। इससे उन्हें अभ्यास के लिए सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक ने पहल की और एक बड़ा भव्य खेल मैदान बनाने की योजना बनाई। खेल मैदान का आज पूर्व एमआईसी मेम्बर नीरज पाल, विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, सीजू एंथोनी, धनेश्वरी साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जावेद खान, गुरलीन सिंह, सुनील दुबे एई, आलोक पसीने सब इंजीनियर आदि ने निरीक्षण किया।

 

महिला खिलाड़ियों के लिए भी सुविधा

स्टेडियम में महिला, पुस्र्ष व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम होंगे। साथ ही यहां एक सर्व सुविधायुक्त  आधुनिक जिम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामग्री भी यहां लगाई जाएगी। 

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *