भूपेंद्र सरकार में 24 विधायक नए मंत्री बने, देखें पूरी लिस्ट

गांधीनगर। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुराने सभी मंत्रियों की छुट्टी कर गई है। भूपेंद्र मंत्रिमंडल में कुल 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिनमें सभी चेहरे नए हैं। 10 विधायक कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।  वहीं रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 


इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी। गुजरात में गुरुवार को ही नई विधानसभा अध्यक्ष भी बनाई गई हैं। वहीं राजेंद्र त्रिवेदी ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर मंत्री पद की शपथ ली है। (TNS)

 

पढ़ें पूरी लिस्ट 

1. राजेंद्र त्रिवेदी

2. जितेंद्र वघानी

3. ऋषिकेश पटेल

4. पूर्णश कुमार मोदी

5. राघव पटेल

6. उदय सिंह चव्हाण

7. मोहनलाल देसाई

8. किरीट राणा

9. गणेश पटेल

10. प्रदीप परमार

11. हर्ष सांघवी

12. जगदीश ईश्वर

13. बृजेश मेरजा

14. जीतू चौधरी

15. मनीषा वकील

16. मुकेश पटेल

17. निमिषा बेन

18.अरविंद रैयाणी

19. कुबेर ढिंडोर

20. कीर्ति वाघेला

21. गजेंद्र सिंह परमार

22.राघव मकवाणा

23. विनोद मरोडिया

24.देवा भाई मालव

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *