रायपुर (TNS)। आईएएस, आईपीएस, एएसपी के तबादलों की बाढ़ के बाद अब प्रदेश में प्रमोशन की पुरवाई चली है। मंगलवार को सरकार ने पुलिस निरीक्षकों को डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्न्त कर दिया। पदोन्न्ति पाने वालों की संख्या 74 है। इनमें निरीक्षक, कंपनी कमांडर, निरीक्षक रेडियो, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक एम संवर्ग के कर्मी शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक के रूप में 47 को पदोन्न्ति मिली है, जबकि सहायक सेनानी के पद पर 19 को प्रमोशन मिला है। उप पुलिस अधीक्षक रेडियो के पद पर एक को पदोन्न्ति मिली है। उनका नाम पुनीत राम सिन्हा है। जबकि उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के रूप में चार और उप पुलिस अधीक्षक-एम के रूप में तीन लोगों को प्रमोशन मिला है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *