रायपुर में उड़ान भरते ही प्लेन से टकराया पक्षी, फ्लाइट करनी पड़ी कैंसिलरायपुर (TNS)। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट के उड़ान भरते ही एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान को उतार लिया गया। हादसे के बाद विमान में कुछ तकनीकी खामी आना बताया जा रहा है। बता दें कि इस विमान में 179 यात्रियों के साथ ही केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी सवार थीं।रायपुर एयरपोर्ट से आज सुबह एयरर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली के लिए जा रही थी। विमान ने अभी उड़ान भरी ही थी कि एक पक्षी विमान से टकरा गया। टक्कर के बाद पायलट को कुछ गड़बड़ी समझ में आई और विमान को तत्काल वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। हादसे के समय विमान में 179 यात्री सवार थे। इनमें केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह के भी शामिल होने की सूचना है। विमान में कुछ तकनीकी खामी बताई जा रही है। इसके बाद फ्लाइट को रद कर दिया गया। बता दें कि इस तरह के हादसे के बाद विमान की पूरी जांच की जाती है, सब कुछ ठीक होने पर ही दोबारा उड़ान के लिए क्लीयरेंस मिलती है। एयरपोर्ट प्रबंधक राकेश सहाय के अनुसार विमान की जांच जारी है।
रायपुर में उड़ान भरते ही प्लेन से टकराया पक्षी, फ्लाइट करनी पड़ी कैंसिल
रायपुर (TNS)। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट के उड़ान भरते ही एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान को उतार लिया गया। हादसे के बाद विमान में कुछ तकनीकी खामी आना बताया जा रहा है। बता दें कि इस विमान में 179 यात्रियों के साथ ही केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी सवार थीं।
रायपुर एयरपोर्ट से आज सुबह एयरर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली के लिए जा रही थी। विमान ने अभी उड़ान भरी ही थी कि एक पक्षी विमान से टकरा गया। टक्कर के बाद पायलट को कुछ गड़बड़ी समझ में आई और विमान को तत्काल वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। हादसे के समय विमान में 179 यात्री सवार थे। इनमें केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह के भी शामिल होने की सूचना है। विमान में कुछ तकनीकी खामी बताई जा रही है। इसके बाद फ्लाइट को रद कर दिया गया। बता दें कि इस तरह के हादसे के बाद विमान की पूरी जांच की जाती है, सब कुछ ठीक होने पर ही दोबारा उड़ान के लिए क्लीयरेंस मिलती है। एयरपोर्ट प्रबंधक राकेश सहाय के अनुसार विमान की जांच जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *