खुर्सीपार और बापू नगर स्वास्थ्य केन्द्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, जनता को मिलेगा लाभ

बापूनगर एवं न्यू खुर्सीपार के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का शुरू हुआ संधारण 


भिलाई। खुर्सीपार और बापू नगर स्वास्थ्य केन्द्र को बेहतर बनाने के लिए संधारण कार्य शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के कायाकल्प पर करीब 25 लाख स्र्पये खर्च होंगे। सुविधाओं के अभाव में यहां आने वालों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और डीएमएफ की राशि से इन दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों में कई जरूरी सुविधा बढ़ाने के लिए स्वीकृति प्रदान कराई।


खुर्सीपार और बापू नगर क्षेत्र में रहने वालों के इलाज के लिए यही दो स्वास्थ्य केन्द्र हंै। यहां डॉक्टर और स्टाफ की कमी के साथ ही मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। इसके चलते इलाज कराने के लिए इन अस्पतालों में आने वाले लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृति दी गई है। 10 लाख की लागत से बापू नगर स्वास्थ्य केन्द्र और 15 लाख की लागत से खुर्सीपार स्वास्थ्य केन्द्र का रिनोवेशन कर जरूरी स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने का काम भी शुरू करा दिया गया है।


खुर्सीपार स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ व मरीजों के लिए अलग से महिला और पुस्र्ष शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां एक अलग से फिजियोथेरेपी रूम बनाया जाएगा। जहां मरीजों की फिजियोथेरेपी की जाएगी। अस्पताल परिसर में कीचड़ न हो और सुंदरता बढ़ाने के लिए यहां पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। सिर्फ यही नहीं, यहां एक भव्य गार्डन भी बनाया जाएगा। अस्पताल का नया गेट लगाने के साथ ही चैनलिंग की जाएगी। अस्पताल के स्टाफ के लिए चेंजिंग रूप व मरीजों के लिए अलग से वेटिंग रूम बनाया जाएगा।


इसी तरह बापू नगर स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाएं बढ़ेंगी। यहां एक लेबर रूम बनाया जाएगा। ताकि इमरजेंसी में अस्पताल में भी प्रसव कराया जा सके। अभी वर्तमान अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं हैं। इसके अलावा यहां भी शौचालय बनाएं जाएंगे व अस्पताल में अन्य जरूरी काम किया जाएगा। सभी काम तेजी से किया जा रहा है।


जनता को मिलेगा लाभ

विधायक देवेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पताल में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके लिए डीएमएफ फंड से 25 लाख रुपए स्वीकृत कराए गए हैं। इसमें से 15 लाख से खुर्सीपार और 10 लाख से बापू नगर अस्पताल में विभिन्ना काम कराए जा रहे हंै।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *