मरम्मत पर खर्च होंगे 52 लाख स्र्पये, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हो रहा कामभिलाई। हुडकोवासियों को जल्द ही सिवरेज की खराब लाइन और बदबू से निजात मिल जाएगी। प्रशासन हुडको की पुरानी सीवरेज लाइन की मरम्मत करने जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बारिश व घरों से निकलने वाले गंदे पानी की बेहतर तरीके से निकासी के लिए इसकी मरम्मत की जाएगी। इसके बाद इस क्षेत्र में रास्ते पर बहने वाले गंदे पानी, नालियों के जाम होने की समस्या और घरों में घुसने वाले गंदे पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।गौरतलब है कि जब हुडको को बसाया गया था। तब यहां बैकलाइन और सीवरेज लाइन भी बनाई गई थी। उसके बाद कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। समय के साथ सीवरेज लाइन और बैक लाइन खराब हो गई। आसपास की जमीन पहले की अपेक्षा ऊंची हो गई। इससे बारिश का पानी घरों में भरने लगा। सीवरेज लाइन भी पूरी तरह से खराब हो गई। इससे पानी निकासी की व्यवस्था गड़बड़ा गई। कई जगह बैकलाइन पूरी तरह से गंदगी से भर चुकी है। वर्षों से हुडकोवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन अब ज्यादा दिन लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हुडको क्षेत्र की पूरी सीवरेज लाइन और बैक लाइन की सफाई के साथ इसका संधारण कर नए सिरे से बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निगम के अधिकारियों को विधायक ने निर्देश दे दिए हंै कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस काम को कराया जाए। इसके बाद काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर लगाया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह कार्य करीब 52 लाख स्र्पये से किया जाएगा।क्षेत्रवासियों को होगा लाभभिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि हुडको क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोग वर्षों से बैकलाइन की सफाई नहीं होने, सीवरेज लाइन की समस्या से परेशान हंै। इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। शासन ने संधारण कार्य के लिए 52 लाख की स्वीकृति दे दी है। हमने टेंडर जारी करने का आदेश भी दे दिया है। आदेश के तहत टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
मरम्मत पर खर्च होंगे 52 लाख स्र्पये, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हो रहा काम
भिलाई। हुडकोवासियों को जल्द ही सिवरेज की खराब लाइन और बदबू से निजात मिल जाएगी। प्रशासन हुडको की पुरानी सीवरेज लाइन की मरम्मत करने जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बारिश व घरों से निकलने वाले गंदे पानी की बेहतर तरीके से निकासी के लिए इसकी मरम्मत की जाएगी। इसके बाद इस क्षेत्र में रास्ते पर बहने वाले गंदे पानी, नालियों के जाम होने की समस्या और घरों में घुसने वाले गंदे पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
गौरतलब है कि जब हुडको को बसाया गया था। तब यहां बैकलाइन और सीवरेज लाइन भी बनाई गई थी। उसके बाद कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। समय के साथ सीवरेज लाइन और बैक लाइन खराब हो गई। आसपास की जमीन पहले की अपेक्षा ऊंची हो गई। इससे बारिश का पानी घरों में भरने लगा। सीवरेज लाइन भी पूरी तरह से खराब हो गई। इससे पानी निकासी की व्यवस्था गड़बड़ा गई। कई जगह बैकलाइन पूरी तरह से गंदगी से भर चुकी है। वर्षों से हुडकोवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन अब ज्यादा दिन लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हुडको क्षेत्र की पूरी सीवरेज लाइन और बैक लाइन की सफाई के साथ इसका संधारण कर नए सिरे से बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निगम के अधिकारियों को विधायक ने निर्देश दे दिए हंै कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस काम को कराया जाए। इसके बाद काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर लगाया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह कार्य करीब 52 लाख स्र्पये से किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों को होगा लाभ
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि हुडको क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोग वर्षों से बैकलाइन की सफाई नहीं होने, सीवरेज लाइन की समस्या से परेशान हंै। इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। शासन ने संधारण कार्य के लिए 52 लाख की स्वीकृति दे दी है। हमने टेंडर जारी करने का आदेश भी दे दिया है। आदेश के तहत टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *